पत्नी से बात करने पर साढ़ू को मारा चाकू, आरोपित गिरफ्तार

सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव में हुई घटना

तरारी.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव में पत्नी से बात करने पर अपने साढ़ू को चाकू घोंपकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जख्मी का नाम परमेश्वर पासवान है. वह देव गांव निवासी स्व सूरज पासवान का पुत्र है. घटना के संबंध में जख्मी के भाई ने बताया कि हमलोग अपने घर पर काम कर रहे थे. इसी दरम्यान नगरी गांव के जगधारी पासवान के पुत्र जीतू पासवान अपने हाथ में चाकू लेकर आया और अपनी पत्नी से मजाक करने का आरोप लगाते हुए चाकू से वार शुरू कर दिया, जिसमे परमेश्वर पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सिकरहटा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि आरोपित नगरी गांव निवासी जीतू पासवान को सिकरहटा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >