गंगा के जल स्तर में वृद्धि से गांवों तक पहुंचा पानी

शाहपुर और बड़हरा प्रखंड क्षेत्र की कई सड़कें पानी में डूबी, हजारों एकड़ की फसलें जलमग्न

शाहपुर/बड़हरा.

गंगा नदी के जल स्तर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही वृद्धि के कारण शाहपुर और बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के दियरांचल क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. गंगा का पानी कई गांवों में प्रवेश कर चुका है. वहीं खेतों में खड़ी फसलें को जलमग्न हो गयी हैं. हजारों एकड़ के खड़ी फसलों में बाढ़ का पानी के आने से फसलों का नष्ट हो जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है. किसानों की मानें, तो यदि बाढ़ के पानी का बढ़ने का रफ्तार यही रहा तो दो दिनों के भीतर शाहपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में बाढ़ का पानी आ जायेगा और कई रास्ते बाढ़ के पानी से बंद हो जायेंगे. वहीं आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क ही टूटने की आशंका जताई जा रही है.प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुसरण समिति की हुई बैठक : शाहपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने की. बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया बताया गया कि बाढ़ सहायता व अनुदान के लिए बनायी गयी सूची में बहुत सारे परिवारों का नाम कटा हुआ है, जिसे जोड़ने की कार्य जल्दबाजी में की जाये. क्योंकि पंचायत में बड़े पैमाने पर परिवारों के नाम सूची से गायब है. साथ ही यदि कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार बांध पर रहने के लिए आये तो व्यवस्था होनी चाहिए. वहींं सामुदायिक रसोई, पशुओं के लिए चारा व मेडिकल टीम की व्यवस्था भी करनी जरूरी है. बैठक में सीओ शमां परवीन व बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह द्वारा सदस्यों को बताया गया कि सभी तरह की तैयारी पूरी है. बाढ़ जैसे हालात जैसे हैं उत्पन्न होंगे आबादी को निष्क्रमण के लिए व्यवस्था की जायेगी. शरण स्थलों पर सामुदायिक रसोई एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था की जायेगी. बैठक में आरो रश्मि सागर, मुखिया मनोज ठाकुर, बीरबल सिंह, सुनील कुमार सिंह, भरत जी ओझा, मुखिया प्रतिनिधि अखिल सिंह, विष्णु राम, सुभाष कुमार प्रसाद, राजू ओझा, रिंकू तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर