आरा में आदर्श विद्यालय की शुरुआत: आज सीएम सम्राट करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ, सिकरहटा में पूरी हुई तैयारी

भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की एक नई पहल होने जा रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे. इस विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है.

Arrah CM Samrat Inaugurate Adarsh Vidyalaya : भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल होने जा रही है. सिकरहटा थाना क्षेत्र के राम प्यारी स्मारक प्लस टू विद्यालय सिकरहटा परिसर में संचालित होने वाले सरस्वती विद्या निकेतन, आदर्श विद्यालय का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

मुख्यमंत्री के ऑनलाइन उद्घाटन के साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी. इस मौके पर शिक्षा विभाग के जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.

CM Samrat Choudhary : चयनित छात्र-छात्राओं का हुआ नामांकन

विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉ ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि आदर्श विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन पूरा कर लिया गया है. सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. राज्य सरकार की ओर से तय सभी सुविधाएं नामांकित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.

Arrah News : उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी

विद्यालय प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परिसर में व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है.

प्रधानाध्यापक ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

Shiksha : शिक्षा अधिकारियों की रहेगी मौजूदगी

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शुभारंभ के बाद विद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी.

उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय की शुरुआत से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा. सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है.

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य लोग शामिल होंगे. विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आदर्श विद्यालय के संचालन से तरारी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Narayan tripathi

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >