राष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्यार्थी परिषद ने निकाली शोभायात्रा

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर निकाली गयी यात्रा

आरा.

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. शोभायात्रा का शुभारंभ महाराजा कॉलेज परिसर से हुआ, जो महावीर टोला, बड़ी मठिया,महादेवा, धर्मन चौक,टाउन थाना से होते हुए रमना हनुमान मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई.

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. पूरे शोभायात्रा में स्वामी विवेकानंद का क्या संदेश सुंदर सुहाना अपना देश, छात्र शक्ति—राष्ट्र शक्ति, भारत माता की जय जैसे ओजस्वी नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा. कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित सभा को मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विकाश सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है. युवा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं. उन्होंने युवाओं से चरित्र, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद विशेष आमंत्रित सदस्य राज पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच है, जो छात्र शक्ति को संगठित कर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने की दिशा देता है. शोध कार्य संयोजक चंदन तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के छात्र जीवन को दिशा देने वाले हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा परिसरों में राष्ट्रवादी चेतना, छात्रहित एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर निरंतर संघर्ष और रचनात्मक कार्य कर रही है. शोभायात्रा का विषय परिवेश विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी ने किया. शोभयात्रा का नेतृत्व जिला संयोजक अनुप सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रमुख हैप्पी किशोर ने किया. शोभायात्रा में निखिल पांडेय,आदित्य सिंह,राजन कुमार,कल्पना भारती, जुली कुमारी,सचिन राय, चंदन सिंह,राहुल तिवारी,विक्रांत ओझा,सतीश दुबे,उज्ज्वल तिवारी,रोहित नरेश,विष्णु शंकर,पवन तिवारी,सुंदरम,सुधांशु कुमार,अविनाश कुमार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर