करेंट की चपेट में आने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दमपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमपीरो थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड स्थित पावर ग्रेड के समीप शुक्रवार के दोपहर घटी घटना

आरा.

भोजपुर जिले के हीरो थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड स्थित पावर ग्रेड के समीप शुक्रवार की दुकान विद्युत प्रभावित की चपेट में आने से एक सेंटरिंग मिस्त्री की मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते नहीं बंद तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो वार्ड आठ निवासी विगन पासवान का 29 वर्षीय पुत्र रघुवीर कुमार पासवान है एवं वह पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था. इधर मृतक के साथ काम कर रहे साथी मजदूर मंतोष कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की दोपहर भी पीरो न्यू बस स्टैंड स्थित पावर ग्रेड के समीप एक मकान में सेंटरिंग का काम कर रहे थे. जहां ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था. सेंटरिंग का काम करने के दौरान उनका हाथ उसी तार में स्पर्श कर गया. जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गये. इसके बाद सहयोगी साथी द्वारा उसे इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था. तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बावजूद इसके परिजन उसे अस्पताल ले आये. जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसका बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में मां कलावती देवी, पत्नी समता देवी व दो पुत्र ऋषभ एवं शिवांश है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटी इस घटना के बाद मृतक की मां कलावती देवी, पत्नी समता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >