Bihar: EVM की सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: बिहार के आरा में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां इवीएम की सुरक्षा में लगाये गये जवान का शव बरामद हुआ है. पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar: आरा. नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन कैंपस में इवीएम की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही की शनिवार की शाम खुद की इंसास रायफल से गोली लगने से मौत हो गयी. गोली उसके सिर में लगी है. जवान द्वारा खुदकुशी करने की आशंका जतायी जा रही है. घटनास्थल से उसकी इंसास राइफल और खोखा बरामद किया गया है. मृत जवान मूल रूप से पटना जिले के मोकामा का रहने वाला हेमंत कुमार था. उसकी अगले महीने शादी होने वाली थी. हालांकि खुदकुशी के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की सूचना मिलने पर डीएम राजकुमार, एसपी प्रमोद कुमार यादव, एसडीएम ज्योति नाथ शाहदेव और एएसपी परिचय कुमार सहित वरीय अफसर मौके पर पहुंच गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

तीन जवान थे ड्यूटी पर

मिली जानकारी के अनुसार कृषि भवन में रखी गयी इवीएम कि सुरक्षा के लिए जिला बल के तीन जवानों की ड्यूटी लगायी गयी थी. उनमें एक जवान छुट्टी पर है, जबकि दूसरा जवान सब्जी खरीदने निकला था. उसी समय मोकामा निवासी जवान ने अंदर से दरवाजा बंद करके खुद को सर में गोली मार ली. साथी जवान सब्जी लेकर लौटा, तो देखा कि अंदर से दरवाजा लॉक है. उसने खिड़की से झांका देखा, तो सिपाही हेमंत कुमार जमीन पर गिरा है और खून बिखरा है. उसके बाद जवान द्वारा अफसरों को सूचना दी गयी. उस पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गये.

रूम में पड़ा था शव

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया की शनिवार की संध्या करीब नवादा थानाध्यक्ष द्वारा सूचना दी गयी कि कृषि भवन में रखे गये इवीएम की सुरक्षा में तैनात मोकामा के रहने वाले सिपाही हेमंत कुमार का डेड बॉडी रूम में पड़ा है. रूम अंदर से लॉक किया हुआ है. खिड़की से देखने पर ज्ञात हुआ कि शव के पास काफी खून फैला हुआ है. इंसास राइफल शव के पास पड़ी हुई. इंसास राइफल का एक खोखा भी पड़ा हुआ था. सूचना मिलने पर वह स्वयं जिला पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

साथी सिपाहियों से हो रही पूछताछ

विधिवत प्रक्रिया के तहत रूम को खोलकर घटनास्थल की जांच की गयी. साथ रहने वाले सिपाही से पूछने पर ज्ञात हुआ है कि वह सब्जी लेने गया था. तभी सिपाही हेमंत ने शायद अपने से ही गोली मार ली. एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जवान की इंसास राइफल से गोली चलने और खुद से ही गोली मारने की ही बात सामने आ रही है. पूरे मामले की जांच की जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी है. परिजनों को सूचना दे दी गयी है. जांच और परिजनों से बातचीत के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा.

नवंबर से इवीएम सुरक्षा में लगी थी जवान की ड्यूटी

बताया जा रहा है पटना के मोकामा निवासी जवान हेमंत ने वर्ष 2018 में भोजपुर जिला बल में योगदान दिया था. तब से वह भोजपुर में तैनात है। पिछले नवंबर माह में उसकी ड्यूटी कृषि भवन में रखी गयी इवीएम की सुरक्षा में लगायी गयी थी. तब से वह कृषि भवन में तैनात था.

Also Read: बिहार में अपनी पारंपरिक सीटों से भी बेदखल हो गयी कांग्रेस, जानें कन्हैया के साथ क्या हुआ खेला

अप्रैल में होने वाली थी हेमंत की शादी, दो तीन से था गुमशुम

सिपाही हेमंत कुमार की शादी इसी साल तीस अप्रैल को होने वाली थी. हालांकि वह कुछ दिनों से काफी गुमशुम रहता था. एसपी प्रमोद कुमार यादव ने उसके साथी सिपाही से पूछताछ के बाद यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साथी सिपाही के द्वारा बताया गया हेमंत की तीस अप्रैल को होनी थी. वह दो-तीन दिन से हेमंत काफी गुमशुम और परेशान रहता था. हालांकि उसके गुमशुम और परेशान रहने का कारण पता नहीं चल सका था. परिजनों से बातचीत के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर