भोजपुर में 11 से 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, परिवार नियोजन पर रहेगा विशेष फोकस

Bihar Population Stabilization Fortnight : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बिहार में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस दौरान परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तार करने और अधिक से अधिक योग्य दंपतियों तक जागरूकता पहुंचाने के लिए राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा.

Bihar Population Stabilization Fortnight : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बिहार में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस दौरान परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तार करने और अधिक से अधिक योग्य दंपतियों तक जागरूकता पहुंचाने के लिए राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा.

Bhojpur News : राज्य स्वास्थ्य समिति ने जारी किए निर्देश

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अभियान का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है.

Arrah News : जिला और प्रखंड स्तर पर होगी तैयारी

अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी. वहीं प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर स्थानीय कार्ययोजना तैयार की जाएगी. अभियान में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी और विकास मित्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

जनप्रतिनिधियों और समाज की होगी भागीदारी

स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि अभियान में सांसद, विधायक, मुखिया, वार्ड सदस्य, स्वास्थ्यकर्मी और गैर-सरकारी संगठनों को भी जोड़ा जाए, ताकि परिवार नियोजन का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके.

ई-रिक्शा और सोशल मीडिया से होगा प्रचार

अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स, बैनर और अन्य सूचना सामग्री का उपयोग किया जाएगा. परिवार नियोजन दिवस से एक दिन पहले ई-रिक्शा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके अलावा सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए भी व्यापक प्रचार किया जाएगा.

मातृ और शिशु स्वास्थ्य सुधारने पर जोर

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने और छोटे एवं स्वस्थ परिवार की अवधारणा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य दंपतियों तक परिवार नियोजन सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

Also Read : सासाराम में अंतरराष्ट्रीय रक्तदान महाकुंभ का आगाज, नेपाल-भूटान समेत 24 राज्यों के रक्तवीर जुटे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra prasad sin

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >