Bihar Politics: आरा के सांसद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिया अजीबो गरीब बयान, भारतीय सेना की कार्रवाई नहीं लगी अच्छी…

Bihar Politics: एक ओर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर भारतीय सेना देशभर के लोगों से वाहवाही बटोर रही है. तो वहीं, दूसरी ओर आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अजीबो गरीब बयान दे दिया है. दरअसल, उन्हें भारतीय सेना की यह कार्रवाई पसंद नहीं आई है.

Bihar Politics: पाकिस्तानी आतंकवादियों के कायराना हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के जांबाज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. इसे लेकर विपक्ष सरकार का साथ देने की बात कह रही है. लेकिन, महागठबंधन के सीपीआई माले के सांसद सुदामा प्रसाद को भारतीय सेना की कार्रवाई अच्छी नहीं लगी है. वह शांति स्थापित करने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही इस मामले पर उन्होंने अजीबो गरीब बयान दे दिया है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अजीबो गरीब बयान

दरअसल, नवगछिया पहुंचे आरा सांसद सुदामा प्रसाद से मिडिया कर्मियों ने जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने सवाल किया कि, भारत में हमले हुए ही क्यों ? हम तो यही चाहते हैं कि युद्ध बढ़िया चीज नहीं है इससे शांति स्थापित करने का प्रयास होना चाहिए. कूटनीतिक ढंग से दोनों देशों को बातचीत करनी चाहिये. अभी बमबारी हो रही है. भारत में भी तो लोग मारे गए हैं. बैठकर बातचीत हो. गंभीर वार्ता हो और अपनी कमियों को तलाश की जाए. कहां कमी रह गयी. शांति प्रक्रिया चले इसके पक्ष में हैं. 

बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि हमारे मन में जो है हम बोले. भाजपा वाले देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं, जिनका देशभक्ति का कोई इतिहास नहीं है. बता दें कि, देशभर में इन दिनों भारत-पाक युद्ध के चर्चे हो रहे हैं. विपक्ष की बात करें तो, विपक्ष की ओर से भी लगातार भारत सरकार का सपोर्ट किया जा रहा है. लेकिन, ऐसे में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद की ओर से दिया गया यह बयान चर्चे में आ गया है. देखना होगा कि, अन्य नेताओं की ओर से क्या कुछ इस बयान पर रिएक्शन सामने आते हैं.

नवगछिया से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Also Read: भारत में नहीं घुस पाएगा एक भी दुश्मन, संदिग्धों पर पैनी नजर, इंडो- नेपाल बॉर्डर पर SSB जवान कर रहे यह काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >