भोजपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा, 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा

Bihar Police Exam: भोजपुर जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की थी.

Bihar Police Exam (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट)
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को भोजपुर जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई.

दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा

भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई. दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही.

11,424 अभ्यर्थियों को होना था शामिल

पहली पाली में कुल 11,424 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. वहीं दूसरी पाली में भी 11,424 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया.

कदाचार रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी. जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी.

9 जोनल दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दल रहा सक्रिय

परीक्षा की निगरानी के लिए कुल 9 जोनल दंडाधिकारी सह समन्वयक प्रेक्षक तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. इसके अलावा उड़नदस्ता दल में 4 दंडाधिकारी और 4 पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया था, जो लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे.

फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और बायोमेट्रिक व्यवस्था

परीक्षा केंद्रों पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था की गई थी. साथ ही सभी केंद्रों पर जैमर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध कराया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके.

जिला नियंत्रण कक्ष से होती रही निगरानी

परीक्षा के सफल संचालन और निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया था. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज ने परीक्षा से पूर्व केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे. प्रशासन ने पूरे दिन परीक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी.

Also Read: आरा सदर अस्पताल में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट, रोज 45 सिलेंडरों पर खर्च हो रहे हजारों रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >