मंत्री बनने के बाद पहली बार आरा पहुंचे भगवान सिंह कुशवाहा, गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

Bihar Politics: आरा पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री और जगदीशपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. मंत्री पद संभालने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे कुशवाहा ने जगदीश प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली.

Bihar Politics: (आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट ) आरा में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब. सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार भोजपुर जिला मुख्यालय पहुंचे मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. उनके आगमन को लेकर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. जैसे ही मंत्री का काफिला शहर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया. जगह-जगह समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं. पूरे माहौल में उत्सव जैसा दृश्य देखने को मिला.

जगदीश प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा बाजार समिति के समीप पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजसेवी जगदीश प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा. उन्होंने इलाके के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात भी कही .

लोगों से मिले, सुनी समस्याएं और लिया फीडबैक

मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की. उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों और समस्याओं की जानकारी ली. कई लोगों ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद जगदीशपुर के लिए रवाना

जिला मुख्यालय में स्वागत और जनसंपर्क कार्यक्रम के बाद मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा अपने विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर के लिए रवाना हो गए. उनके इस दौरे को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह दिखा और बड़ी संख्या में लोग उनके साथ मौजूद रहे. मंत्री के आगमन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लिए नई उम्मीद और विकास की शुरुआत बताया.

Also Read: संघर्ष से सफलता तक: बक्सर केलाल ने UPSC IFS में लहराया परचम, देशभर में हासिल किया 79वां स्थान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ragini Sharma

Published by: Ragini Shamra

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >