बिहारी मिल बस स्टैंड की 14 लाख 95 हजार में की गयी नीलामी

सिविल कोर्ट के सामने पार्किंग की 14 लाख 70 हजार में लगी बोली

आरा.

नगर निगम में सोमवार को शहर के दो स्टैंड एवं एक सुलभ शौचालय की बोली लगी. इस मौके पर आरा नगर की महापौर इंदु देवी, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, डिप्टी मेयर पूनम देवी, उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश एवं निगम के सभी अधिकारियों के उपस्थिति में बोली लगायी गयी. इस दौरान वित्तीय वर्ष 25-26 के लिए आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बिहारी मिल बस पड़ाव की नीलामी हुई. इस दौरान मो. वसीमुल हक के द्वारा 14 लाख 95 हजार में बोली लगायी गयी. इसके अलावे महाराजा कॉलेज सुलभ शौचालय की बोली विक्रांत कुमार राय द्वारा दो लाख 68 हजार रुपये में लगायी गयी. इसके अलावे सिविल कोर्ट के सामने पार्किंग की बोली ओम प्रकाश द्वारा 14 लाख 70 हजार रुपये में लगायी गयी. बता दें कि बिहारी मिल से सासाराम, डेहरी, बक्सर, बिक्रमगंज, पीरो जगदीशपुर, सहार, संदेश सहित जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए प्रतिदिन लगभग एक हजार छोटे और बड़े वाहनों का परिचालन किया जाता है. वहीं, सूत्रों की मानें तो पार्किंग का चार्ज पिछले वर्ष वाला ही रहनेवाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >