Bhojpur Weather Update : आरा समेत भोजपुर जिले में आज अचानक मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने तत्कालिक चेतावनी जारी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले के 9 प्रखंडों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. प्रभावित इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है.
भोजपुर के 9 प्रखंडों में मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग की चेतावनी में भोजपुर के अगिआंव, गड़हनी, जगदीशपुर, तरारी, पीरो, बिहिया, शाहपुर, सहार और कोईलवर प्रखंड को शामिल है. जिले के कुल 14 प्रखंडों में से 9 प्रखंडों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई थी.
आरा की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है. अचानक मौसम बदलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा
चेतावनी के मुताबिक मौसम खराब होने के दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे चलेगी. तेज हवा के साथ बारिश और मेघ गर्जन को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
किसानों के लिए भी जरूरी सावधानी
मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए खेतों में काम कर रहे किसानों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर रहने से बचने की सलाह दी गई है.
पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह
आंधी-बारिश के दौरान लोगों से पेड़, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहने की अपील की गई है. तेज हवा की स्थिति में कमजोर संरचनाओं के आसपास खड़े होने से भी बचने की सलाह दी गई है.
Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जल्द शुरू होगा क्रॉस एग्जामिनेशन, 27 अगस्त तक साक्ष्य उपलब्ध कराने की अपील
