भोजपुर : घास काट रही महिला को सांप ने डंसा, थोड़ी देर बाद खेत में गई युवती भी हुई शिकार, हालत गंभीर

भोजपुर जिले में सांप के काटने की घटनाओं में दो लोगों की हालत गंभीर हो गई है। संदेश और सिकरहटा थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और एक युवती को डस लिया गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

Bhojpur Snake Bite Cases : भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में विषैले सांप के डंसने से बुजुर्ग महिला समेत दो की हालत काफी गंभीर हो गई. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव में बुजुर्ग महिला को सांप ने डंसा

पहली घटना संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव की है, जहां गुरुवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से बुजुर्ग महिला की हालत काफी गंभीर हो गई.

तब परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह की 60 वर्षीया पत्नी राधिका देवी है.

चारा काटने के दौरान बुजुर्ग महिला को सांप ने काटा

इधर, उक्त महिला के परिजन ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह घर के बाहर गाय के लिए चारा काट रही थी. इस दौरान विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई.

सिकरहटा थाना क्षेत्र के बसरा गांव में युवती हुई सर्पदंश का शिकार

जबकि दूसरी घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र के बसरा गांव की है, जहां गुरुवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक युवती की हालत काफी गंभीर हो गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवती सिकरहटा थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी किशन राम की 18 वर्षीया पुत्री पिंकी कुमारी है.

Also Read : भोजपुर : बिहिया में 11.10 करोड़ से बनेगा नया हाईटेक प्रखंड-अंचल कार्यालय, विधायक ने रखी आधारशिला

खेत में घास गढ़ने के दौरान युवती को सांप ने डंसा

इधर, उक्त युवती के परिजन ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह खेत में घास गढ़ने गई थी. इस दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >