हथियारबंद अपराधियों ने भोजपुर में किराना दुकानदार से 35 हजार रुपये की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

भोजपुर के संदेश बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने किराना दुकानदार से 35 हजार रुपये लूटे। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी।

Loot With Grocery shopkeeper : भोजपुर जिले के आरा अनुमंडल अंतर्गत संदेश थाना क्षेत्र के संदेश बाजार में मंगलवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को निशाना बनाते हुए 35 हजार रुपये लूट लिए. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी भोला प्रसाद गुप्ता संदेश बाजार में किराना दुकान चलाते हैं. मंगलवार की रात करीब नौ बजे वे रोज की तरह अपनी दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे.

Arrah News : हथियार के बल पर लूट की वारदात

दुकान में घुसते ही अपराधियों ने हथियार दिखाकर दुकानदार को डराया और सीधे गल्ले की ओर बढ़ गए. बदमाशों ने गल्ले में रखे करीब 35 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी वहां से निकल चुके थे.

घटना के तुरंत बाद पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय लोगों को जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही इलाके में हलचल मच गई.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही संदेश थाना अध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज में अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई हैं, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज

इस मामले में पीड़ित दुकानदार भोला प्रसाद गुप्ता के बयान पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

इलाके में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद संदेश बाजार और आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात होना चिंता की बात है. लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >