आरा के 18 केंद्रों पर होगा बिहार पुलिस का एग्जाम, पांच उड़नदस्ता, 27 मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

Bihar Police Constable Operator Exam : आरा मुख्यालय में बिहार पुलिस दूरसंचार वितंतु एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही प्रचालक के पद पर नियुक्ति के लिए कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती द्वारा यह परीक्षा 28 जून रविवार को एकल पाली में आयोजित की जाएगी.

आरा (भोजपुर) से नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Operator Exam : बिहार पुलिस दूरसंचार वितंतु एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही प्रचालक के पद पर नियुक्ति के लिए आरा मुख्यालय में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती द्वारा यह परीक्षा 28 जून रविवार को एकल पाली में आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10:00 बजे निर्धारित की गई है. परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंधित सामानों के ले जाने पर पूरी तरह मनाही रहेगी. वहीं परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू की जाएगी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी ताकि कोई भी प्रतिबंधित सामान अंदर न जा सके.

इन 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

  • संजय गांधी कॉलेज, आरा जमीरा रोड, धरहरा, आरा, भोजपुर.
  • आरभीएस पब्लिक स्कूल, सनदिया, आरा-सलेमपुर रोड, भोजपुर.
  • पयहारी महाराज जी कॉलेज, आरा, न्यू पुलिस लाइन, रामनगर, चंदवा, आरा.
  • डॉ नेमीचंद शास्त्री गर्ल्स प्लस टू स्कूल, आरा, बाबू बाजार, आरा, भोजपुर.
  • मानो बैजनाथ हाई स्कूल, कुल्हड़िया, भोजपुर.
  • अमीरचंद बालिका प्लस टू स्कूल, आरा, जेल रोड, आरा, भोजपुर.
  • राजकीयकृत श्री जैन कन्या पाठशाला प्लस टू स्कूल, आरा, जेल रोड, आरा, भोजपुर.
  • आदर्श मध्य विद्यालय, मीरगंज, आरा, भोजपुर.
  • एसबी कॉलेज, मौलाबाग, पकड़ी, आरा, भोजपुर.
  • एचडी जैन कॉलेज, आरा, रेलवे स्टेशन के नजदीक, कनकपुरी, कतिरा, आरा, भोजपुर.
  • गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल, आरा, केजी रोड, नवादा, आरा, भोजपुर.
  • ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरा, आरा-सलेमपुर रोड, बभनौली, भोजपुर.
  • एसबी प्लस टू स्कूल, आरा, मौला बाग, पकड़ी, आरा, भोजपुर
  • एचएनके प्लस टू स्कूल, बंधन टोला, नवादा, आरा, भोजपुर.
  • टाउन प्लस टू स्कूल, आरा, डीटी रोड, आरा, भोजपुर.
  • मॉडल इंस्टिट्यूट प्लस टू हाई स्कूल, आरा, गोला रोड, मीरगंज, आरा, भोजपुर.
  • श्री हार्कन कुमार जैन ज्ञानस्थली, आरा, महादेव रोड, आरा, भोजपुर.
  • हर प्रसाद दास जैन स्कूल, गोला मोहल्ला, डीटी रोड, आरा.

सुरक्षा को लेकर 9 जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संचालन को लेकर कुल 9 जोनल दंडाधिकारी सह समन्वय प्रेषक की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके साथ ही पांच उड़न दस्ता दल दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है, जबकि सभी 18 परीक्षा केंद्रों के लिए 18 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेषक एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

Also Read: भोजपुर: कोईलवर की बहू मनोरमा सिंह बनीं CRPF में डिप्टी कमांडेंट, नक्सल ऑपरेशन से लेकर अमरनाथ ड्यूटी तक निभाई अहम जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >