भरत तिवारी एनकाउंटर केस : दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे परिजन, मां ने किया आमरण अनशन का ऐलान

Bharat Tiwari Encounter Case Reaches Delhi : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर श्रद्धांजलि और अधिकार सभा का आयोजन हुआ. परिजनों और समर्थकों ने एक माह पूरा होने पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.

Bharat Tiwari Encounter Case Reaches Delhi : भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर श्रद्धांजलि सभा और न्याय अधिकार सभा का आयोजन किया गया. एनकाउंटर की घटना को एक माह पूरा होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में भरत तिवारी के परिजनों और समर्थकों ने एकजुट होकर न्याय की मांग उठाई.

कार्यक्रम में भरत तिवारी की मां आशा देवी, बहन रूबी पांडेय, भाई चंदन तिवारी, मामा भगवती पांडेय, चचेरे भाई लव कुमार, राजेश पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में परिजन और समर्थक शामिल हुए. यह आयोजन क्रांतिवीर भरत तिवारी न्याय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया गया.

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर से उठी निष्पक्ष जांच की मांग

आयोजकों के अनुसार, सभा में भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया.


धरने पर बैठे परिजन

कार्यक्रम के संयोजक पंकज त्रिपाठी ने कहा कि जंतर-मंतर से केंद्र सरकार के समक्ष यह मांग रखी गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा.

Arrah News : एक माह पूरा होने पर आयोजित हुई सभा

बता दें कि भोजपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की कथित एनकाउंटर में मौत के बाद से ही मामला चर्चा में बना हुआ है. घटना के एक महीने पूरे होने पर दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समर्थकों ने अपनी मांगों को मजबूती से रखा.

सभा में शामिल लोगों ने भरत तिवारी के परिवार के लिए न्याय की मांग की और पूरे मामले की जांच को जरूरी बताया.

Bharat Tiwari Justice Sangharsh Morcha : देशव्यापी आंदोलन की तैयारी

कार्यक्रम में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों से भी भरत तिवारी के समर्थक पहुंचे थे. सभा के दौरान आगे के आंदोलन और देशव्यापी अभियान को लेकर भी चर्चा की गई.

आयोजकों ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. संयोजक पंकज त्रिपाठी के अनुसार, अब तक इस अभियान में करीब 40 से 45 लाख लोगों ने भाग लिया है.

उन्होंने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को जोड़ना है. अभियान पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की जाएगी.

आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा

सभा के दौरान समर्थकों ने आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. आयोजकों का कहना है कि जब तक मामले में निष्पक्ष जांच और परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >