भोजपुर में स्वच्छता के ‘हीरो’ सम्मानित, बेहतर काम करने वाले पर्यवेक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र

भोजपुर जिले के नौ प्रखंडों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वच्छता पर्यवेक्षकों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया है. 'लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान' में बेहतर काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिए गए.

भोजपुर जिले के नौ प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में 'लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान' के तहत डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण और यूजर्स चार्ज कलेक्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वच्छता पर्यवेक्षकों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है.

बिहार सरकार के 100 दिन के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आरा समाहरणालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शशांक शुभंकर ने सभी चयनित स्वच्छता पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.

स्वच्छता शुल्क संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश

सम्मान समारोह के दौरान उप विकास आयुक्त शशांक शुभंकर ने सम्मानित स्वच्छता पर्यवेक्षकों के कार्यों की सराहना की. साथ ही उन्होंने सभी को आगे और बेहतर ढंग से कार्य करने तथा पंचायतों में स्वच्छता शुल्क (यूजर्स चार्ज) संग्रहण में और तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया, ताकि अभियान को आत्मनिर्भर बनाया जा सके.

इन 9 प्रखंडों के पर्यवेक्षकों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भोजपुर जिले के जगदीशपुर, बिहिया, शाहपुर, उदवंतनगर, पीरो, गढ़नी, आरा, तरारी एवं चरपोखरी प्रखंडों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया:

  • जगदीशपुर प्रखंड: बभनियांव पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक अजय कुमार
  • बिहिया प्रखंड: दोघरा पंचायत के राजेश कुमार
  • शाहपुर प्रखंड: सरना पंचायत के सोनू साह
  • उदवंतनगर प्रखंड: एड़ौरा पंचायत के संजीव कुमार वर्मा
  • पीरो प्रखंड: नोनार पंचायत के संजीत कुमार
  • गढ़नी प्रखंड: बलिगांव पंचायत के नंद बिहारी
  • आरा सदर प्रखंड: गंगहर पंचायत के सुनील कुमार
  • तरारी प्रखंड: शंकरडीह पंचायत के सुमंत कुमार
  • चरपोखरी प्रखंड: मुकुंदपुर पंचायत के राहुल कुमार

इस गरिमामयी अवसर पर नगर निगम आरा की मेयर इंदु देवी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar ojha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >