लाखों खर्च कर बनाये गये यूरिनल से नहीं मिला नगर वासियों व महिलाओं को लाभ

नगर निगम द्वारा आरा में नगरवासियों की सुविधा खासकर महिलाओं की सुविधा के नाम पर 24 सार्वजनिक स्थानों पर 100 से अधिक यूरिनल बनाये गये.

आरा. नगर निगम द्वारा आरा में नगरवासियों की सुविधा खासकर महिलाओं की सुविधा के नाम पर 24 सार्वजनिक स्थानों पर 100 से अधिक यूरिनल बनाये गये. इसमें निगम द्वारा काफी प्रचार प्रसार किया गया. प्रचार प्रसार के द्वारा इसे निगम की उपलब्धि बताया गया. पर हालात यह है कि कई यूरिनल तो शुरू भी नहीं हो पाये. जबकि कुछ यूरिनल को शुरू तो किया गया .पर नगरवासियों द्वारा एक सप्ताह अभी इनका उपयोग नहीं किया गया. इस तरह निगम का लाखों रुपए बर्बाद हो गया. बिना सोच समझ एवं योजना के जनता की गाड़ी कमाई से एकत्रित किये गये. टैक्स के माध्यम से आए पैसे को अनावश्यक खर्च करने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई करनी चाहिए. पर निगम द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है. इससे नगरवासियों को दिखाया गया सपना अधूरा ही रह गया है. नगरवासी ठगा सा महसूस कर रहे हैं.

नहीं की जाती थी सफाई यूरिनल में प्रतिदिन सफाई होने की जगह इसकी सफाई नहीं की जाती थी. कोई भी यूनियन नहीं है,जिसमें गंदगी अंबार नहीं लगा हो. यूरिनल की स्थिति ऐसी है कि किसी भी परिस्थिति में महिलाएं या अन्य लोग इसका उपयोग नहीं करना चाहते हैं. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सफाई क्यों नहीं करायी गयी. यह निगम ही बतायेगा. इतनी राशि खर्च करने के बाद भी इसे उपयोग लायक नहीं रखना निगम की लापरवाही का परिणाम है.

किसी भी यूरिनल के लिए सफाई कर्मी की नहीं दी गयी जिम्मेवारी : इतनी राशि खर्च करने के बाद भी यूरिनल का उपयोग लोग कर सके. इसके लिए सफाई प्रतिदिन जरूरी थी. पर किसी भी यूरिनल में नगर निगम द्वारा सफाई कर्मी को जिम्मेदारी नहीं दी गई और ना ही सफाई के लिए कोई व्यवस्था की गयी. ऐसे में यूरिनल कचरा घर बनकर रह गया.

अभी भी सुविधा से वंचित है आरा नगर : पूर्व में भी कई जगह शौचालय व मूत्रालय बनाये गये थे. पर कुछ ही समय बाद काफी दयनीय हो गयी. स्थिति ऐसी है कि इन शौचालय एवं मूत्रालयों में जाना काफी मुश्किल है. गंदगी एवं टूट-फूट के कारण दुर्गंध के कारण लोग इनका उपयोग नहीं कर पाते हैं. जबकि आरा में प्रतिदिन व्यवसाय, बाजार, विश्वविद्यालय, स्कूल,काॅलेज-कोचिंग, चिकित्सा, परिवहन, अदालत और विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्यों के लिए लगभग एक लाख से अधिक लोगों की सार्वजनिक उपस्थिति रहती है. काफी संख्या में लोग अपने कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आरा आते हैं. पर सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. सबसे अधिक महिलाओं को परेशानी होती है.

एक यूरिनल पर पांच लाख खर्च करके सभी सुविधा उपलब्ध कराने की थी योजना : सभी मॉडल यूरिनल बनाने की योजना है. प्रत्येक जगह दो महिला और तीन पुरुष के लिए मूत्रालय, बेसिन, सुबह और शाम में सफाई व पानी की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल लगाने की बात कही गयी थी. एक यूरिनल पर करीब 5 लाख खर्च किये गये. पर योजना के तहत जिन सुविधाओं की बात कही गयी, वह नहीं दी गयी.

इन जगहों पर बनाया गया है मूत्रालय : यूरिनल गागीपुल चौराहा, सिंडिगेट के पास, कटरा मार्केट मछली मार्केट, बांसटाल मोड़, टमटम पड़ाव चौक के पास, आम्रपाली मार्केट, कचहरी के पास, पुरानी पुलिस लाईन, वी-मार्ट के सामने, मौलाबाग रैन बसेरा के पास, स्टेशन सरकारी बस स्टैंड के बाहर, कतीरा मोड़ सुधा डेयरी के पास, रेडक्राॅस के सामने, महावीर टोला, शहीद भवन मोड़, महिला कॉलेज के पास, मवेशी अस्पताल के पास, जेल गेट के पास, वलीगंज बकरी बाजार, धरहरा पानी टंकी आदि जगहों पर बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर