भोजपुर में बाढ़ का कहर, सड़क हो गई गुम, डर के साये में जी रहे लोग

भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे अपर समाहर्ता (एडीएम) मोहम्मद कमर आलम ने नेकनाम टोला में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. बाढ़ के कारण आवागमन मुश्किल होने पर ग्रामीणों ने सड़क ऊंचा करने की मांग की.

Bhojpur Flood News : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए भोजपुर आपदा के अपर समाहर्ता (एडीएम) मोहम्मद कमर आलम ने गुरुवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने नेकनाम टोला पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली, और बाढ़ के कारण उत्पन्न परिस्थितियों का मौके पर जायजा लिया. उनके साथ बड़हरा चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार भी मौजूद रहे.

ग्रामीणों ने एडीएम को बताई आवागमन की समस्याएं

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर बाढ़ के पानी से हो रही परेशानियों, आवागमन समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण गांव तक आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.

बाढ़ प्रभावित सड़क का निरीक्षण करते एडीएम

पानी के बीच सड़क का स्पष्ट पता नहीं चलने से लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या को देखते हुए सड़क को ऊंचा कराने की मांग भी रखी.

सड़क के दोनों किनारों पर स्पष्ट पहचान चिन्ह लगाने का निर्देश

ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सड़क के दोनों किनारों पर पहचान चिन्ह लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पानी अधिक होने की स्थिति में भी सड़क की दिशा और स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए.

इसके लिए सड़क के दोनों ओर ऐसे ऊंचे एवं स्पष्ट पहचान चिन्ह लगाए जाएं, जो बाढ़ के पानी के बीच भी नजर आते रहें. इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी.

ग्रामीणों से समस्या सुनते एडीएम | Prabhat Khabar Network

प्रशासन राहत व बचाव कार्यों पर रख रहा विशेष नजर

एडीएम ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्यों पर विशेष नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर ग्रामीण तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दें.

Also Read : भोजपुर : बिहिया में 11.10 करोड़ से बनेगा नया हाईटेक प्रखंड-अंचल कार्यालय, विधायक ने रखी आधारशिला

ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ के दौरान जरूरत के अनुसार प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

साथ ही अधिकारियों को क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ संबंधित अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >