आरा : पीरो में बाबा गणिनाथ की 48वीं जयंती, प्रभात फेरी में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Baba Ganinath 48th Birth Anniversary : आरा के पीरो में मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की 48वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई.

Baba Ganinath 48th Birth Anniversary : आरा के पीरो में मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की 48वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनायी गयी. स्थानीय धर्मशाला परिसर स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में पीरो और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे. इस दौरान प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये.

प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ जयंती समारोह

पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में जयंती समारोह की शुरुआत शनिवार की अहले सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई. लोहिया चौक से निकली प्रभात फेरी में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालुओं ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया.

लोहिया चौक पर किया गया ध्वजारोहण

प्रभात फेरी के बाद सुबह सात बजे लोहिया चौक पर मध्यदेशीय वैश्य समाज का ध्वजारोहण किया गया. पीरो के वरीय होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. काशीनाथ प्रसाद ने नगर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की.

कार्यक्रम में मौजूद लोगों की भीड़

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा-अर्चना

ध्वजारोहण के बाद बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हुई. पीरो और आसपास के इलाकों से पहुंचे पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की पूजा की. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया.

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां

जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी. सीबीएसई सेंट्रल स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, आरएनबी पब्लिक स्कूल समेत कई अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को आयोजक मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही.

आयोजन में कई गणमान्य लोगों ने निभायी भूमिका

जयंती समारोह के आयोजन में ललन प्रताप नागा, भोला प्रसाद, विष्णु आर्य, अनीश गुप्ता, राहुल गुप्ता, भरत प्रसाद इंडिया, लालबाबू गुप्ता, सुरेश प्रसाद समेत कई गणमान्य लोगों ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >