आरा. जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देवचंदा गांव के समीप सोमवार की सुबह सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में ऑटो पर सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जबकि दो अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.
पीरो जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घायलों में तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी हलकोरी साव के 50 वर्षीय पुत्र मुन्ना साव शामिल हैं. घायल के परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह मुन्ना साव गांव से ऑटो से पीरो जा रहे थे. इसी दौरान देवचंदा गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी.
हादसे में तीन लोग हुए जख्मी
ऑटो पलटने से उसमें सवार तीन लोग जख्मी हो गये. इनमें मुन्ना साव को गंभीर चोटें आयीं, जबकि दो अन्य यात्रियों को आंशिक रूप से चोट लगी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. गंभीर रूप से घायल मुन्ना साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
