अब जमाबंदी पंजी देखना होगा सरल, नहीं लगाना होगा कर्मचारी का चक्कर

अंचल कार्यालय में देना होगा आवेदन, तय समय में होगा समस्या का समाधान

कोईलवर.

अंचल कार्यालय में जमाबंदी पंजी का अवलोकन करने के लिए अब आपको राजस्व कर्मचारियों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इस सुविधा को सरल करते हुए अंचल कार्यालय कोईलवर में नयी व्यवस्था शुरू की गयी है. अब अंचल से जुड़े किसी भी कार्य के लिए आपको बस आवेदन देना होगा, जिसके बाद एक तय समयसीमा में आपको उस आवेदन की प्रतिक्रिया प्राप्त हो जायेगी.

राजस्व कर्मचारियों की परिक्रमा से मिलेगी मुक्ति

राजस्व कर्मचारियों के पास रखी जमाबंदी पंजी समेत अन्य गोपनीय फाइलों का सीधा अवलोकन अब आम लोगों के लिए असंभव होगा. अगर आपको अंचल में राजस्व कर्मचारी या अन्य किसी कर्मी के माध्यम से किसी भी फाइल को देखना हो, तो इसके लिए आपको पहले अंचल कार्यालय में आवेदन देना होगा. फिर तय समयसीमा के अंदर उसका निष्पादन किया जायेगा. इस व्यवस्था से न केवल जमीन विवाद में कमी आयेगी, बल्कि अंचल कार्यालय में और राजस्व कर्मियों के पीछे घूमने वाली बेवजह भीड़ से भी मुक्ति मिलेगी.

बेवजह राजस्व कर्मियों से मिलने पर होगी कार्रवाई

इस बाबत बात करते हुए अंचल राजस्व पदाधिकारी राजभूषण सिंह ने बताया कि अंचल से जुड़े किसी भी कार्य के लिए अब सीधा अंचल कार्यालय में आवेदन देना होगा. जिसके बाद एक तय समयसीमा के अंदर उसका निष्पादन किया जायेगा. फिर वो चाहे जमाबंदी पंजी देखना हो या दाखिल-खारिज से जुड़ी कोई समस्या हो या फिर अंचल से जुड़ा कोई अन्य कार्य हो. उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया कि अगर आपको आपकी जमाबंदी पंजी का अवलोकन करना हो, तो अब राजस्व कर्मचारी के जरिये सीधा उसका अवलोकन नहीं हो पायेगा. इसके लिए आपको अंचल कार्यालय में जमीन की रसीद, आवेदक का रैयत से जुड़ा वंशावली आवेदन के साथ संलग्न करते हुए आवेदन देना होगा, जिसके बाद एक तय समयसीमा पर उसका निष्पादन होगा. साथ ही आवेदन में जमाबंदी पंजी से जुड़ी जिस बात को जानना चाहते हैं उस का उल्लेख करते हुए आपको लिखित जवाब दिया जायेगा न कि जमाबंदी पंजी की मूलप्रति दिखायी जायेगी या छायाप्रति दी जायेगी. उन्होंने कहा कि अब राजस्व कर्मचारियों के कार्यालय की हर एक जानकारी पदाधिकारी को देनी होगी. उनके कार्यालय का ताला-चाबी भी अब अधिकारी के पास रहेगा जो सिर्फ कार्यालय अवधि में ही उन्हें मिलेगा. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्यालय अवधि में किसी भी सूरत में गैरजरूरी लोग राजस्व कर्मचारी के कक्ष में अगर पाये जाते हैं तो वैसे व्यक्तियों को जेल भेजा जायेगा. साथ ही संबंधित कर्मचारी पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी कर्मियों से इसे हर हाल सुनिश्चित करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर