चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर सामान चुराया

सहार थाना के शंकर टोला गांव में हुई घटना

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकर टोला में रविवार की रात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसको लेकर पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि में चोरों ने सहार गांव निवासी काशी प्रसाद केसरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें 5000 नकद, मरीच, जीरा, इंजन तेल, मसाला, चीनी, सूजी, साबुन काजू ,पिस्ता के अलावा अन्य सामान की चोरी होने की बात कही जा रही है. इसको लेकर पीड़ित दुकानदार के द्वारा स्थानीय थाने में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामला दर्ज कर कार्रवाई किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >