आरा में बाइक से लौट रहे किशोर को अचानक लगी गोली, कैसे चली इसका किसी को नहीं पता; एक हिरासत में

आरा के टाउन थाना क्षेत्र में बाइक से लौट रहे 16 वर्षीय किशोर को गोली लग गई. गोली कमर के पास लगी है और उसे पटना रेफर किया गया है. पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

Arrah Crime News : आरा के टाउन थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक बाइक सवार किशोर को गोली लग गई. जख्मी किशोर को बाएं साइड कमर के पास गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में ले जाया गया.

जहां से प्राथमिक उपचार के दौरान ऑपरेशन कर बुलेट निकाला गया और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी मंजर सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अमन सिंह है. वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र अहिरपुरवा मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है.

दोस्त को छोड़कर लौटते समय लगी गोली

इधर, इलाज के लिए लेकर आए उसके दोस्त अंकित प्रशांत पाठक के अनुसार गुरुवार की दोपहर बाइक से युवक उसे छोड़ने तरी मोहल्ला आया था. छोड़कर जब वापस अहिरपुरवा लौट रहा था, इसी बीच उसे किसी ने गोली मार दी.

सूचना मिलते ही निजी अस्पताल पहुंचाया गया

इसके बाद अंकित प्रशांत पाठक के बड़े भाई के द्वारा फोन कर इसकी जानकारी उसे दी गई. तब वह पहुंचा और उनके द्वारा अमन सिंह को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल से आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. हालांकि जख्मी किशोर को गोली कहां और कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

अस्पताल में पुलिस से बात करते घायल किशोर के परिजन

पुलिस जांच में जुटी, मामला संदिग्ध

वहीं संबंध में सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह ने बताया कि जख्मी अमन सिंह के दोस्त अंकित प्रशांत पाठक द्वारा बताया गया है कि वह उसे छोड़ने के लिए तरी मोहल्ला गया था.

Also Read : भोजपुर : बाढ़ के पानी में गुम हो गई सड़क, लोगों को सताया हादसे का डर; एडीएम ने दिया ये आदेश

वापस लौटने के बीच उसे गोली कैसे लगी, यह उसे नहीं मालूम. उसके बड़े भाई के द्वारा अमन सिंह को गोली लगने की सूचना दी गई. मामला संदेहास्पद लगता है.

एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >