आरा तनिष्क लूटकांड: डकैती से पहले बदमाशों ने इस मंदिर में की थी पूजा, जेल में बंद मास्टरमाइंड का खास गुर्गा गिरफ्तार

Arrah Tanishq Lootkand: आरा में तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लुटेरे आरण्य देवी मंदिर होते हुए शोरूम तक पहुंचते दिख रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है और लूट में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है.

Arrah Tanishq Lootkand: बिहार के आरा जिले में हुए सनसनीखेज तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड से जुड़ा एक और नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधी आरण्य देवी मंदिर होते हुए शोरूम तक पहुंचे थे. वीडियो में तीन लुटेरे दो अलग-अलग बाइकों पर सवार नजर आ रहे हैं. एक अपराधी लाल रंग की बाइक पर मास्क लगाए दिख रहा है, जबकि काले रंग की पल्सर बाइक पर बैठे दो अपराधियों में से एक हेलमेट पहने हुए है और दूसरा हाफ शर्ट में नजर आ रहा है. दिलचस्प बात यह है कि हेलमेट पहने लुटेरा मंदिर के पास सिर झुकाकर माथा टेकता भी दिखाई दे रहा है.

तीसरा आरोपी गिरफ्तार, लूट में इस्तेमाल कार भी जब्त

लूटकांड की जांच में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में तीसरे आरोपी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जो वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, गौतम पश्चिम बंगाल की जेल में बंद कुख्यात अपराधी और इस लूट के मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस का खास गुर्गा बताया जा रहा है. इसके अलावा, पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त कर ली है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

इससे पहले लूट की पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया था. जिसमें दिखा कि अपराधी किस तरह तनिष्क ज्वेलर्स में घुसे और दुकान के गार्ड समेत कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की. वारदात के बाद लुटेरे फरार हो गए, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो लुटेरे गोली लगने के बाद घायल होकर पकड़े गए.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

लुटेरों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी

पुलिस इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड से जुड़े हर सुराग की कड़ियां जोड़ रही है. अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन मास्टरमाइंड चंदन कुमार उर्फ प्रिंस समेत अन्य फरार लुटेरों की तलाश जारी है. इस घटना ने पूरे जिले में दहशत फैला दी थी, लेकिन पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बाकी अपराधी भी गिरफ्त में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर