आरा के शाहपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली हुई गुल, लोगों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

शाहपुर में भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बिजली विभाग की लापरवाही से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Arrah News : शाहपुर क्षेत्र में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की बदहाल व्यवस्था ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. अघोषित बिजली कटौती से आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है. सुबह, शाम और रात किसी भी समय बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बिजली आने-जाने का कोई तय समय नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है. कई बार बिजली आती है और कुछ ही देर बाद फिर कट जाती है. लगातार बिजली की आवाजाही से घरेलू कामकाज के साथ-साथ छोटे कारोबार और जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं.

रात में बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी

दिन के मुकाबले रात में बिजली कटौती लोगों के लिए ज्यादा परेशानी का कारण बन रही है. गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों की रात बेचैनी में गुजर रही है. मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है.

बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता

बरसात के मौसम में बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का डर बना रहता है. बिजली पर निर्भर कई जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं.

शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली की समस्या को लेकर विभाग के जेई और एसडीओ से शिकायत की जाती है, लेकिन कई बार फोन नहीं उठाया जाता. वहीं, कुछ मामलों में तकनीकी खराबी का हवाला देकर समस्या से पल्ला झाड़ लिया जाता है. इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

बिजली विभाग से सुधार की मांग

लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों ने विभाग से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में नियमित बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है. अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है.

PHOTOS : डॉक्टर से PM तक, इन 10 महिलाओं ने रचा भारत का इतिहास, तस्वीरों में देखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >