Arrah Sadar Hospital: नवजात की मौत के बाद परिजनों का बवाल, स्वास्थ्यकर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Arrah Sadar Hospital: अस्पताल के प्रसूति वार्ड में गुरुवार को एक नवजात शिशु की मौत हो गई. जिसके बाद अस्पताल में मौजूद परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी मारपीट की.

Arrah Sadar Hospital: बिहार के आरा के सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में गुरुवार को एक नवजात शिशु की मौत के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद अस्पताल में मौजूद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया. इस दौरान वे सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी.

सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट 

सुरक्षाकर्मियों ने समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन परिजन समझने की बजाय उलटा सुरक्षाकर्मियों से ही उलझ पड़े और जमकर लात-घूसे व बेल्ट चलाने लगे. इस दौरान कई सुरक्षाकर्मियों को भी उन्होंने पीट डाला. मौके पर मौजूद कुछ लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ.

बुधवार को बच्चे का हुआ था जन्म 

बताया जा रहा है की नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी प्रतिमा देवी ने बुधवार को ऑपरेशन द्वारा एक लड़के को जन्म दिया था. जन्म के बाद नवजात शिशु बिल्कुल स्वस्थ था. गुरुवार की दोपहर अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई. इसके बाद परिजन भड़क उठे और जमकर हंगामा किया.

Also Read: Bihar News: पटना के गंगा घाट पर सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, शव को नोचते रहे कुत्ते
स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप 

मृत नवजात शिशु के चाचा जैकी शर्मा ने प्रसूति वार्ड में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि बुधवार को ऑपरेशन कर उसके भाभी को लड़का हुआ था और लड़का बिल्कुल ही स्वस्थ था. गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक भी बच्चा बिल्कुल ठीक था. जिसके बाद वो नाश्ता लाने के लिए बाजार चले गए थे. इसी बीच फोन से परिजनों ने उन्हें सूचना दी कि बच्चे की मृत्यु हो गई है.

स्वास्थ्य कर्मी बैठकर मोबाइल चला रही थी

सूचना पाकर वह वापस आरा सदर अस्पताल पहुंचा और बच्चे को दिखाने के लिए वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाने लगे. तभी स्वास्थ्य कर्मी बैठकर मोबाइल चला रही थी, लेकिन उन्होंने उसे नहीं देखा, जिसके कारण नवजात शिशु की मृत्यु हो गई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना गश्ती पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर