आरा में RPF की कार्यवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार : बिहिया स्टेशन पर चोरी की रेलवे चाबियों के साथ दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrah Railway RPF Action : भोजपुर के बिहिया रेलवे स्टेशन के पास RPF ने विशेष अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से रेलवे की चोरी की चाबियां बरामद हुईं. आरोपियों को रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया. मामले की जांच जारी है और नेटवर्क खंगाला जा रहा है.

Arrah Railway RPF Action : भोजपुर जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल संपत्ति चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ ने यह कार्रवाई शुक्रवार को एक विशेष अभियान के तहत किया. खास बात यह है कि इन आरोपियों के पास से तीन बोरियों में रेलवे की चोरी की चाबी बरामद हुई है. कार्रवाई के बाद पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. आरपीएफ ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. जिसके बाद उन्हें रेलवे कोर्ट, आरा में पेश किया गया और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Bhojpur : पहले से मिली थी सूचना

यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में की गई. टीम को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग रेलवे संपत्ति से जुड़े अवैध कार्यों में संलिप्त हैं. इसी आधार पर बिहिया स्टेशन के आसपास निगरानी बढ़ाई गई और संदिग्धों की तलाश शुरू की गई.

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मांगतपुर निवासी गौरीशंकर साह उर्फ कल्लू, बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी अजय पांडेय और तियर थाना क्षेत्र के मनियारा निवासी मंटू साह के रूप में हुई है.

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

Arrah News : तलाशी में खुला राज

अभियान के दौरान तीन संदिग्धों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से रेलवे की चोरी की चाबी बरामद हुई. इसके बाद तीनों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.

Bihiya Railway Station : रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख

आरपीएफ अधिकारियों ने साफ कहा है कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. लगातार विशेष अभियान चलाकर ऐसे तत्वों पर नजर रखी जा रही है, जो रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या चोरी करने में लगे हैं.

आरा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

अधिकारियों के मुताबिक, चोरी की चाबी का बरामद होना गंभीर मामला है, क्योंकि इससे रेलवे के उपकरणों या संरचनाओं को नुकसान पहुंचाने की आशंका रहती है. ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

छापेमारी में कई जवान रहे शामिल

इस पूरे अभियान में आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, जवान इंद्रजीत कुमार, कन्हैया कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मियों की अहम भूमिका रही. टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इस मामले का खुलासा संभव हो पाया.

RPF Action : कार्रवाई से मचा हड़कंप

आरपीएफ की इस कार्रवाई के बाद रेलवे संपत्ति से जुड़े अवैध धंधों में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. स्थानीय स्तर पर भी इस कार्रवाई की चर्चा तेज है और इसे रेलवे सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है. फिलहाल आरपीएफ मामले की आगे जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है.

Also Read : आरा में लापता दलित युवक केस में हाईकोर्ट का आया आदेश, 2 ASI समेत 6 गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh kr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >