आरा में कल 9 घंटे बिजली कटौती, सुबह 11 से रात 8 बजे तक इन इलाकों में नहीं रहेगी सप्लाई

आरा में 26 अगस्त को हजरत मुहम्मद के जन्म दिवस के जुलूस के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

Arrah Power Cut : आरा प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, हजरत मुहम्मद के जन्म दिवस पर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए सुरक्षा के लिए 26 अगस्त को शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक बिजली बंद रहेगी.

प्रभावित रहने वाले पीएसएस के नाम

इस दौरान जिन पीएसएस की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें जापानी पीएसएस, पुरानी पुलिस लाइन पीएसएस, पूर्वी गुमटी पीएसएस और धरहरा पीएसएस शामिल हैं.

जवाहर टोला, धरहरा और जेल रोड के आसपास के क्षेत्र

इन क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी जिसके तहत जवाहर टोला, रस्सीबगान, प्रकाशपुरी, बस स्टैंड, न्यू शीतल टोला, न्यू करमन टोला, आनन्द नगर, धरहरा गांव, शिवपुर एवं कुशवाहा नगर के आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, साथ ही जेल रोड, खेतारी मुहल्ला, महाजन टोली, गोपाली चौक, मिल्की मुहल्ला, एवं जगजीवन मार्केट के आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

मोती टोला, कतीरा और स्टेशन आईबी के आसपास के इलाके

वहीं मोती टोला, बलुआही, कसाब टोला, दुध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल, एवं मिल्की मुहल्ला के आस पास के क्षेत्र, विश्राम नगर, इब्राहीम नगर, धनुपरा आरा पटना बाई पास रोड, मिराचक, बेगमपुर, भलुहीपुर, अरण्य देवी, मीरगंज डोमटोली, भलुहीपुर कब्रिस्तान, भलुहीपुर बमपुलिस के आस पास के क्षेत्र

सिंडिगेट, चौधरियाना, नाला मोड़, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, मारुति नगर, बघउतपुर आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी और कतीरा, पकड़ी चौक, कृषि भवन, महाराजा हाता, हरी जी का हाता, स्टेशन आईबी, केजी रोड, क्लब रोड, पीर बाबा, जज कोठी इत्यादि एवं एम पी बाग, पत्थर गली, टाउन थाना, बाबू बाजार, शाहिद भवन आदि आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

Also Read : गया जी में श्रद्धालुओं के लिए बन रही 94.5 करोड़ की आधुनिक धर्मशाला, पार्किंग से डॉरमेट्री तक होंगी ये खास सुविधाएं

महाराणा प्रताप नगर, चंदवा और जैन कॉलेज के क्षेत्र

इसके साथ ही महाराणा प्रताप नगर, हनुमान नगर, संकट मोचन नगर, न्यू पुलिस लाईन, चंदवा, मौलाबाग, स्टेशन आईबी, गाँधी नगर, जैन कॉलेज, कतीरा, तिलक नगर, जयप्रकाश नगर, पुराना कैंटीन, डॉ. बीडी पांडेय, एवं पश्चिमी ओभर ब्रीज के आसपास के क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >