भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव में शुक्रवार की सुबह पूर्व के विवाद में एक युवक को चाकू मार दी गई. जख्मी युवक को बाएं साइड सीने में चाकू मारी गई है. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
घायल युवक की पहचान और पृष्ठभूमि
जानकारी के अनुसार जख्मी चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव निवासी उपानंद रजक का 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है.
कैमरा किराए और पैसे को लेकर पुराना विवाद
इधर, मनीष कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले उसने गांव के ही प्रिंस कुमार से फोटो शूट करने के लिए भाड़े पर स्टील कैमरा लिया था, जिसका पैसा भी उसने दे दिया था.
Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा
लेकिन उसके द्वारा कहा जाता था कि पैसा बकाया है. इसे लेकर पंचायती भी हुई, जिसके बाद बात खत्म हो गई थी. बावजूद इसके उसके द्वारा कहा जाता था कि मैं तुम्हें बताऊंगा.
शौच के दौरान पीछे से किया गया हमला
शुक्रवार की सुबह जब वह शौच करने के लिए खेत की ओर गया था, तभी प्रिंस कुमार फोन पर बात करते हुए पीछे से आया और उसे चाकू मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.
