आरा में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

आरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम भारत गैस एजेंसी गोदाम के पास एक खेत से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. मृतक के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए हैं. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

Arrah News: जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप स्थित एक खेत से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव जगदीशपुर नगर स्थित भारत गैस एजेंसी के पास खेत में पड़ा मिला. मृतक के शरीर पर हल्के चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि उसकी पीठ पर खरोंच के निशान भी मौजूद थे. युवक ने नीले रंग की जींस और सफेद प्रिंटेड शर्ट पहन रखी थी. शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

पुलिस और FSL की कार्रवाई

सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

पहचान और जांच जारी

जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं. फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. शव की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read: गया से बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, दो जिलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >