आरा: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, आदमकद प्रतिमा लगाने की उठी मांग

आरा में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर जननायक के विचारों पर चर्चा की गई और कलेक्ट्रेट परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा गया.

Arrah News : आरा में देश के महान समाजवादी चिंतक, जननायक, गरीबों, किसानों एवं वंचित वर्गों के सशक्त प्रवक्ता तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि कलेक्ट्रेट परिसर, आरा में चंद्रशेखर मेमोरियल सेवा एवं शोध संस्थान, आरा के तत्वावधान में अत्यंत सादगी, गरिमा एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर, संचालन संस्थान के अध्यक्ष सुनील दत्त सिंह ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. चंद्रशेखर के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ.

आपातकाल में निभाई थी सक्रिय भूमिका, सिद्धांतों को बनाया आधार

अध्यक्ष सुनील दत्त सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी भारतीय राजनीति के उन विरल नेताओं में थे, जिन्होंने सिद्धांत, सादगी, संघर्ष और जनसेवा को अपने सार्वजनिक जीवन का आधार बनाया. उन्होंने बताया कि वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले लोकतांत्रिक आंदोलन में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर सक्रिय भूमिका निभाई तथा मीसा के अंतर्गत लगभग 18 माह तक कारावास का दंड भी भुगता. 23 अप्रैल 1991 को प्रधानमंत्री रहते हुए चंद्रशेखर जी ने आरा के वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर भोजपुर की ऐतिहासिक धरती का गौरव बढ़ाया था.

कलेक्ट्रेट परिसर में आदमकद प्रतिमा निर्माण का प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर, आरा अथवा उसके आसपास चंद्रशेखर जी की आदमकद प्रतिमा का निर्माण किया जाना चाहिए. ठाकुर संजय सिंह ने स्वागत तथा संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर मृत्युंजय भारद्वाज, भुजाली सिंह, प्रमोद सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय यादव, जगलाल पासवान, अमरदीप कुशवाहा, राजेश्वर पासवान, कामेश्वर सिंह, रामकेवल यादव, विनोद सिंह, बृज बिहारी सिंह, सुरेंद्र सिंह, दुर्ग विजय सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार राय, विनय कुमार, भवानी सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित थे.

Also Read : आरा : भागड़ नदी में डूबने से नौवीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Narendra prasad sin

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >