Arrah News : आरा मुख्यालय में पॉलिटेक्निक परीक्षा को लेकर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़

Arrah News : पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आरा मुख्यालय पहुंचे हजारों अभ्यर्थी, केंद्रों पर दिखी भारी भीड़

Arrah News (आशुतोष पाण्डेय) : बिहार सरकार द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक परीक्षा को लेकर आज आरा मुख्यालय परिसर में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के आसपास छात्रों की लंबी कतारें नजर आईं. परीक्षा शुरू होने से पहले फोटो कॉपी सेंटरों पर नोट्स व एडमिट कार्ड की कॉपी कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं नाश्ते की दुकानों पर भी परीक्षार्थियों और अभिभावकों की खासी भीड़ देखी गई.

परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की. परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी देखी गई, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सख्ती से अभिभावक भी संतुष्ट नजर आए.

Also Read : Aurangabad News : हसपुरा में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति पर मारपीट का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >