Arrah News: हड़ताल पर जाना पंचायत सचिवों को पड़ा भारी, भोजपुर में 105 सचिव निलंबित, जानिए किस ब्लॉक से कितने नपे

Arrah News: भोजपुर जिले में 8 अप्रैल से हड़ताल पर गए पंचायत सचिवों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. जिलाधिकारी के आदेश पर 86 सचिवों को तत्काल निलंबित कर दिया गया.

Arrah News (नरेंद्र प्रसाद सिंह) : अनुपस्थित रहना और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना भोजपुर जिले के पंचायत सचिवों को भारी पड़ गया है. जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के 105 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि 8 अप्रैल से पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसके कारण राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं और जनहित से जुड़े कार्य बाधित हो रहे थे.

उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों का यह आचरण बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 का उल्लंघन है और सरकारी सेवा के नियमों के प्रतिकूल है. राज्य सरकार के 15 अप्रैल के निर्देश के अनुसार, अनधिकृत रूप से अनुपस्थित या हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारियों पर ‘नो वर्क नो पे’ सिद्धांत लागू करने के साथ अनुशासनिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है.

आरा सदर प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

अजीत कुमार सिंह, जयप्रकाश तिवारी, मुकेश कुमार ,मुकेश कुमार द्वितीय, चंदन कुमार प्रथम, दीपक कुमार दास, निसार सिद्दीकी आशुतोष कुमार ,विनीता कुमारी, मनीष राय, सुनील कुमार सिंह.

बड़हरा प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

मुकेश कुमार प्रथम, पंकज कुमार ,सोनू कुमार, सुधांशु गौतम, शशि भूषण कुमार, मनीष कुमार वर्मा.

कोईलवर प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

गौतम कुमार पाल, राजीव रंजन, सुमन कुमार प्रथम ,चंदन कुमार तृतीय, अनिता कुमारी, मिथिलेश कुमार

उदवंतनगर प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

धनंजय कुमार, विकास कुमार द्वितीय ,विपिन कुमार सिंह ,रविंद्र कुमार ,दीपक कुमारी, अखिलेश कुमार ,रविकेश हिमांशु

अगिआंव प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

सतीश कुमार सिंह, चंद्रभूषण कुमार ,चंदन कुमार चतुर्थ ,प्रभात कुमार मंडल, सोनू कुमार प्रथम, मुरली मनोहर ,प्रदीप कुमार ,कुंदन कुमार द्वितीय

गड़हनी प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

जयप्रकाश कुमार, कैलाश कुमार महतो ,राजू कुमार, भुनेश्वर शर्मा, राम विकेश कुमार, मनीष कुमार चौधरी

जगदीशपुर प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

आनंद किशोर प्रसाद, सुमित कुमार प्रथम ,जयप्रकाश सिंह ,संजीव कुमार कौशिक, दिलीप पासवान ,अजीत कुमार द्वितीय ,राजनंदनी, सोनू कुमार द्वितीय, रंजीत कुमार झा, रवीश कुमार

बिहिया प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

अनुराधा कुमारी, संजीव कुमार, पुनीत कुमार ,भीम कुमार ,नितेश कुमार, प्रविंद्र कुमार, मनीष कुमार

सहार प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

राहुल कुमार चौधरी, दीपक कुमार द्वितीय ,मेराज ,आदित्य कुमार, दीपक कुमार, गीतांशु कुमार

संदेश प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

जितेंद्र कुमार, संकेश कुमार ,सुजीत कुमार द्वितीय, संजीत कुमार, विकास कुमार प्रथम ,राकेश कुमार, संतोष कुमार राय

पीरो प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

राजीव रंजन पाठक ,राजू सिंह ,अमरदीप कुमार ,चंदन कुमार द्वितीय ,संतोष कुमार सुमन, संतोष कुमार, कौशल कुमार ,रितेश कुमार द्वितीय ,सुनील कुमार

चरपोखरी प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

दिवाकर कुमार, अरविंद कुमार ,रामशरण पासवान, रवि शंकर प्रसाद, रितेश कुमार प्रथम, अरुण कुमार राम

तरारी प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

दिलीप कुमार ,संजीव कुमार सहनी, सुमन कुमार द्वितीय ,कुंदन कुमार प्रथम, मनु कुमार राय ,राजन कुमार, गणेश सिंह, जितेंद्र कुमार मोदी

शाहपुर प्रखंड के निलंबित पंचायत सचिव

सुनील कुमार, श्रवण कुमार ,संतोष कुमार पासवान ,धर्मेंद्र कुमार, रामू कुमार राम ,इंदल कुमार ,रजनीश कुमार ,सोनू कुमार सिंह

प्रशासन का रुख सख्त

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में बाधा डालने और अनधिकृत अनुपस्थिति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अन्य प्रखंडों की सूची भी अलग से जारी की जा रही है.

Also Read: Jehanabad News: मंडल कारा में बंदियों के परिजनों के लिए ‘निःशुल्क कानूनी सहायता केंद्र’ शुरू, नालसा के निर्देश पर पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >