Arrah News: स्कूल से लौटते समय छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Arrah News: बिहार के भोजपुर जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Arrah News: आरा शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता के पिता द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ लिया.

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

उक्त आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है. दिए गए आवेदन में पीड़िता के पिता ने कहा है कि 21 मई (गुरुवार) की दोपहर 12 बजे उनकी पुत्री स्कूल से घर लौट रही थी. इसी दरमियान नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड निवासी एक लड़के द्वारा उसे अगवा कर लिया गया. इसके बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उसने छात्रा को घर के पास लाकर छोड़ दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के मुताबिक, छात्रा ने घर आकर अपनी आपबीती बताई. इस संबंध में पीड़िता की पिता द्वारा नवादा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दिए गए आवेदन में आरोपी पर पास्को एक्ट की धारा लगाई गई है. कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर प्रतिभा कुमारी को बनाया गया है.

Also Read: कोईलवर में जाम के समाधान को लेकर ट्रैफिक डीएसपी ने की बैठक, नो एंट्री में घुसने वाले भारी वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >