आरा समाहरणालय परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल, चारो तरफ कचरे का अंबार, गंदगी से लोग परेशान

Arrah News: आरा समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है. सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह) भोजपुर के समाहरणालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन इसकी नियमित सफाई नहीं की जा रही है. इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिले के प्रशासनिक महकमे के सबसे बड़े अधिकारी भी इसी परिसर में बैठते हैं, इसके बावजूद परिसर की साफ-सफाई की स्थिति बदहाल बनी हुई है.

सफाई कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए सफाई कर्मी नियुक्त किए गए हैं, लेकिन उन्हें अक्सर परिसर में नहीं देखा जाता. स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी-कभार सफाई की जाती है, लेकिन वह भी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाती है. लोगों का सवाल है कि जब सफाई व्यवस्था पर नियमित रूप से खर्च किया जा रहा है, तो फिर जमीनी स्तर पर सफाई क्यों नहीं दिख रही है.

प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं समाहरणालय

समाहरणालय में प्रतिदिन जिले भर से हजारों लोग अपने काम के लिए आते हैं. लेकिन परिसर में फैली गंदगी देखकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. आम लोगों का कहना है कि जब जिला प्रशासन के मुख्य परिसर की यह स्थिति है, तो अन्य सरकारी कार्यालयों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

स्वच्छता अभियान की सच्चाई पर सवाल

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है. लेकिन समाहरणालय परिसर की स्थिति इस अभियान की हकीकत को उजागर कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले अपने परिसर की सफाई व्यवस्था सुधारनी चाहिए, तभी स्वच्छता अभियान का संदेश प्रभावी माना जाएगा.

Also Read:रोहतास में बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने, हाईवे पर लटका बिजली का तार, राहगीरों और वाहनों के लिए बढ़ा खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >