भोजपुर के गड़हनी कॉलेज में विवाद, प्राचार्य नियुक्ति पर शिक्षकों ने जताया विरोध

Arrah News: जन सहकारी डिग्री कॉलेज, बराप, गड़हनी, भोजपुर में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शिक्षकों का कहना है कि नियुक्ति नियमानुसार नहीं हुई है और इसे नियमों की अनदेखी कर धनबल के आधार पर किया गया है.

Arrah News: (नरेंद्र प्रसाद सिंह) भोजपुर के जन सहकारी डिग्री कॉलेज, बराप, गड़हनी में स्थायी प्राचार्य पद पर नियुक्ति के बाद विवाद खड़ा हो गया है. पूर्व प्रभारी प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने इस नियुक्ति पर आपत्ति जताई है और कहा है कि यह नियुक्ति नियमानुसार नहीं की गई है. पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार राय, अजय कुमार चौबे, सुरेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कुमार अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य बनने का समाचार उन्हें अखबारों के माध्यम से ही मिला. उन्होंने इसे आपत्तिजनक कार्य शैली बताया और कहा कि शिक्षकों को नियुक्ति की पूर्व जानकारी नहीं दी गई.

नियमानुसार योग्यता का अभाव

शिक्षकों का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों के अनुसार यह नियुक्ति नियमों एवं योग्यता संबंधी प्रावधानों के अनुरूप नहीं प्रतीत होती है. डॉ. अरविंद कुमार पंकज, जिन्हें प्राचार्य बनाया गया है, जन सहकारी डिग्री कॉलेज, बराप में कभी भी नियमित शिक्षक नहीं रहे हैं. शिक्षकों का यह भी कहना है कि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पद के लिए विश्वविद्यालय अधिनियम, यूजीसी के प्रावधानों और अन्य नियमों के अनुसार शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता होना आवश्यक है. इंटर कॉलेज में प्राचार्य का अनुभव डिग्री कॉलेज के स्थायी प्राचार्य के लिए पर्याप्त योग्यता का प्रमाण नहीं माना जा सकता.

चयन प्रक्रिया का उल्लंघन

शिक्षकों ने बताया कि विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन 2013 के अनुसार संबंधित कॉलेज में शिक्षक और प्राचार्य का चयन अनुमोदित होना आवश्यक है। 57 ए और 57 बी के अंतर्गत चयन प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है, जिसका पालन इस नियुक्ति में नहीं हुआ है. उनका आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर और धनबल के आधार पर यह नियुक्ति की गई है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

शिक्षकों की प्रतिक्रिया

शिक्षकों ने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय नियमों का पालन कर चयन प्रक्रिया को उचित रूप से लागू नहीं करता है, तो वे इस मामले को उच्च शिक्षा विभाग और संबंधित विश्वविद्यालय तक ले जाने पर मजबूर होंगे. उन्होंने इस नियुक्ति को शैक्षणिक समुदाय और कॉलेज के हित के खिलाफ बताया.

Also Read:एशियाई एथलेटिक्स में बिहार की पहली सफलता, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >