भोजपुर में बिजली संकट से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, व्यवस्था सुधारने की तैयारी में जुटा विभाग

Arrah News: आंधी-बारिश के दौरान खराब हुए जगदीशपुर ग्रीड के 50 MVA ट्रांसफॉर्मर को बदलने का कार्य तेज कर दिया गया है. बिजली विभाग 16 जून तक नया ट्रांसफॉर्मर चालू कर आपूर्ति पूरी तरह सामान्य करने की दिशा में काम कर रहा है. इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली दी जा रही है.

Arrah News: भोजपुर के जगदीशपुर ग्रीड के 50 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे बदलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. बिजली की आपूर्ति प्रमंडल जगदीशपुर के कार्यपालक अभियंता राकेश चौधरी ने बताया कि 6 जून को आए आंधी-बारिश और वज्रपात के दौरान 132/33 केवी सब-स्टेशन स्थित ट्रांसफॉर्मर में आंतरिक खराबी आ गई थी. सुरक्षा कारणों से इसे तत्काल बंद कर दिया गया था

कई इलाके की बिजली आपूर्ति पर पड़ा असर

यह ट्रांसफॉर्मर जगदीशपुर, बिहिया, गड़हनी, चरपोखरी, सहार, अगिआंव समेत आसपास के कई इलाकों को बिजली आपूर्ति करता है. ट्रांसफॉर्मर खराब होने से इन क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई.

नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम शुरू

बिजली विभाग ने पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर नया 50 MVA ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार कार्य तेजी से कराया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सके.

16 जून तक बहाली का लक्ष्य

विभाग का लक्ष्य है कि 16 जून तक नया ट्रांसफॉर्मर चालू कर दिया जाए और बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी जाए. फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कार्य पूर्ण होने तक धैर्य बनाए रखें और सहयोग करें, ताकि जल्द से जल्द व्यवस्था बहाल की जा सके.

Also Read: बक्सर में गंगा ब्रिज फीडर ठप होने से छाया अंधेरा, बिजली के बाद पानी के लिए जूझ रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >