15 जून को भोजपुर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मसाढ़ में 31 करोड़ की एक्वा पार्क परियोजना का करेंगे शिलान्यास

Arrah News: भोजपुर के मसाढ़ गांव में 15 जून को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 31.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले समेकित एक्वा पार्क का शिलान्यास करेंगे. 32 एकड़ में बनने वाली इस परियोजना में 17 आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इससे मत्स्य पालन, जलकृषि पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) 15 जून को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भोजपुर जिले के मसाढ़ गांव पहुंचेंगे. यहां वे प्रस्तावित समेकित एक्वा पार्क परियोजना का शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे. मसाढ़ गांव स्थित कारीसाथ क्षेत्र में 32 एकड़ भूमि पर कुल 3120.92 लाख रुपये की लागत से समेकित एक्वा पार्क का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना का नाम ‘वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ, उदवंतनगर’ रखा गया है.

केंद्र सरकार से मिल चुकी है स्वीकृति

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इस परियोजना का निर्माण कराया जाएगा. इस योजना को भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय से प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि सीमांकन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है.

17 अत्याधुनिक अवयवों का होगा निर्माण

समेकित एक्वा पार्क के तहत कुल 17 विभिन्न अवयव विकसित किए जाएंगे. इनमें कार्प हैचरी, आरएएस फिश फीड मिल, जल गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला, मछलियों की स्वास्थ्य जांच प्रयोगशाला, प्रशासनिक भवन सहित कई आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी.

जलकृषि और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

अधिकारियों के अनुसार यह एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान होगा. इसके विकसित होने से बिहार में मत्स्य पालन और जलकृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी. साथ ही जलकृषि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना राज्य में आधुनिक मत्स्य उत्पादन और अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी. साथ ही आत्मनिर्भर बिहार और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Also Read: बेगूसराय में समसा मुखिया समेत छह गिरफ्तार, बंधक बनाकर मारपीट करने का है आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >