आरा में बिहार एसटीएफ और पुलिस का बड़ा एक्शन, 450 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Arrah News: भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ ने कोईलवर में संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान 450.91 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से एक कार और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं. पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है.

Arrah News(आशुतोष पाण्डेय): भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. भोजपुर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री राज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को कोईलवर थाना क्षेत्र में करीब 450.91 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर एसटीएफ और पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप लेकर कोईलवर के रास्ते गुजरने वाले हैं. इस सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोईलवर थाना क्षेत्र के विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई.

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई का ब्यौरा

संयुक्त टीम ने मौके से तस्करों के पास से 450.91 ग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है) 03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और ₹780 नगद के साथ साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक चारपहिया गाड़ी जब्त की है.

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोईलवर थाना में कांड संख्या- 114/25, दिनांक 16.05.2026 के तहत धारा 8(C), 21(C) और 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पूरे सिंडिकेट को खंगालने में जुटी पुलिस

गिरफ्तार तीनों तस्करों से पुलिस और एसटीएफ की टीम बंद कमरे में कड़ी पूछताछ कर रही है.  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तस्करों के इस नेटवर्क के तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं और यह खेप कहाँ सप्लाई होनी थी, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है. इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस बड़ी सफलता पर भोजपुर के एसडीपीओ (SDPO) रंजीत सिंह ने बताया कि जिले को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी बिना रुके जारी रहेगा.

Also Read:राजनीति में युवाओं का बढ़ता दबदबा, 7 में 4 युवा विधायक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >