Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बाढ़, सुखाड़, हीटवेव एवं सहयोग पोर्टल की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (आपदा) ने की. इस दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई.
राहत व्यवस्था अद्यतन रखने का निर्देश
अपर समाहर्ता (आपदा) ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक संसाधन एवं राहत सामग्री अद्यतन स्थिति में रखी जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए.
हीटवेव से बचाव को लेकर जागरूकता पर जोर
बैठक में भीषण गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं आमजनों की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया गया.
पीएचसी बिहिया का किया निरीक्षण
बैठक के बाद अपर समाहर्ता (आपदा) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिहिया का निरीक्षण कर हीटवेव को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों, बेड, पेयजल, बिजली, ओआरएस एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई. संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें: कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट
