आरा के नए प्रधान जिला जज ने संभाली जिम्मेदारी, बोले- अधिवक्ता संघ के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे

अधिवक्ता संघ आरा भोजपुर ने नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह का अभिनंदन किया और निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा को भावभीनी विदाई दी. दोनों न्यायाधीशों ने संघ के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई.

Arrah New District Judge : अधिवक्ता संघ आरा भोजपुर द्वारा निवर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा के विदाई एवं नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह का अभिनंदन समारोह का आयोजन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संघ के अधिवक्ता हॉल में किया गया. इसका संचालन सचिव मनमोहन ओझा ने किया.

निवर्तमान और नए प्रधान जिला जज का किया गया अभिनंदन

समारोह में संघ के अध्यक्ष श्री मिश्रा एवं पीपी राणा प्रताप सिंह ने निवर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा को बुके, शॉल व माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी.

वहीं नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह को बुके, शॉल व माला पहनाकर अभिनंदन किया. साथ ही उत्पाद विशेष न्यायाधीश घनश्याम सिंह का भी स्वागत किया गया.

निवर्तमान और नए प्रधान जिला जज ने समारोह को किया संबोधित

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे संघ से बहुत सहयोग व स्नेह मिला, जिससे 11 महीने के कार्यकाल में महत्वपूर्ण कार्य किया.

यह हमेशा याद रहेगा. वहीं नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि संघ के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगा.

वक्ताओं और वरीय अधिवक्ताओं ने व्यक्त किए विचार

समारोह को बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी एवं संघ के निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संबोधित किया. जीपी रामधनी भारती, वरीय अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, भुनेश्वर तिवारी, त्रिलोकी नाथ सिंह, विनोद कुमार सिंह, मनलाल सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने दोनों प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को माला पहनाकर भावभीनी विदाई व अभिनंदन किया. वहीं स्वागत भाषण अधिवक्ता अरशद मो. जफर ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >