आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Arrah Muharram Power Cut News : आरा शहर में मुहर्रम के ताजिया जुलूस को लेकर आज शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. प्रशासन के निर्देश पर विद्युत विभाग ने एहतियातन यह कदम उठाया है. ताकि जुलूस के दौरान बिजली तारों से किसी तरह की दुर्घटना न हो. लोगों से पहले से तैयारी करने की अपील की गई है. विद्युत विभाग के अनुसार 26 जून 2025 को जुलूस वाले क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली बंद रखी जाएगी. विभाग ने साफ कहा है कि यह अस्थायी व्यवस्था है. इसका उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा सुनिश्चित करना है. लोगों से कहा गया है कि पानी और जरूरी काम पहले ही निपटा लें.
इन पावर सब स्टेशनों से जुड़े इलाके होंगे प्रभावित
विभाग ने जानकारी दी है कि जापानी PSS, पुरानी पुलिस लाइन PSS, पूर्वी गुमटी PSS और धरहरा PSS से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इन इलाकों में कई प्रमुख मोहल्ले शामिल हैं. जवाहर टोला, रस्सीबगान, प्रकाशपुरी, बस स्टैंड, न्यू शीतल टोला, न्यू करमन टोला, आनंद नगर, धरहरा, शिवपुर, कुशवाहा नगर, जेल रोड जैसे इलाके प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा खेताड़ी मुहल्ला, महाजन टोली, गोपाली चौक, मिल्की मुहल्ला, जगजीवन मार्केट, मोती टोला, बलुआही, कसाब टोला, दुध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल, विश्राम नगर, इब्राहीम नगर और धनुपरा में भी बिजली नहीं रहेगी.
शहर के कई और हिस्सों पर पड़ेगा असर
आरा पटना बाइपास रोड, मिराचक, बेगमपुर, भलुहीपुर, अरण्य देवी, मीरगंज डोमटोली, सिंडिकेट, चौधरियाना, नाला मोड़, शीशमहल चौक, मारुति नगर, बघउतपुर, कतीरा, पकड़ी चौक, कृषि भवन, महाराजा हाता, हरीजी का हाता, स्टेशन आईबी, केजी रोड और क्लब रोड क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे. इसके साथ ही पीर बाबा, जज कोठी, एमपी बाग, पत्थर गली, टाउन थाना, बाबू बाजार, शहीद भवन, महाराणा प्रताप नगर, हनुमान नगर, संकट मोचन नगर, न्यू पुलिस लाइन, चंदवा, मौलाबाग, गांधी नगर, जैन कॉलेज, तिलक नगर, जयप्रकाश नगर और पश्चिमी ओवरब्रिज के आसपास भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
विभाग की अपील, सहयोग करें लोग
विद्युत विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है. कहा गया है कि यह फैसला पूरी तरह सुरक्षा के लिए लिया गया है. मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकले, इसके लिए यह जरूरी कदम है. किसी भी तरह की अफवाह से बचने को भी कहा गया है.
प्रशासन और बिजली विभाग का मकसद साफ है. सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. थोड़ी असुविधा जरूर होगी, लेकिन यह लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है. जुलूस के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी. ऐसे में लोग संयम रखें और प्रशासन का सहयोग करें.
