सीएम सम्राट की सख्ती का असर, आरा में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, हटाए गए अवैध कब्जे

Bihar Bulldozer Action: बिहार के आरा में सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. सदर अंचल के अंतर्गत धमार बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सभी अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया.

Bihar Bulldozer Action: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने विधानसभा तारापुर में बिहार में अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही थी. जिसके बाद, अब बिहार के कई जिलों में बुलडोजर एक्शन देखने को मिल रहा है. ऐसे में आरा में भी अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर सोमवार को आरा सदर अंचल के अंतर्गत धमार बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

अंचलाधिकारी कर रहे थे अभियान का नेतृत्व

पूरे इलाके में चले इस अतिक्रमण अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया. इस अभियान का नेतृत्व आरा सदर के अंचलाधिकारी कर रहे थे. जिसमें विभिन्न विभागों की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई. प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गया, जिससे आम लोगों और राहगीरों को राहत मिली है.

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी बड़ी कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों की तरफ से मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को सख्त हिदायत भी दी गई की वे दोबारा अतिक्रमण न करें. साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर बड़ी कार्यवाई की भी बात कही गई.

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. जिसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना और लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है.

पटना में भी अपार्टमेंट और मकानों को तोड़ने का नोटिस

वहीं राजधानी पटना में भी अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की शुरुआत हो गई है. शहर के राजपुर इलाके में कई अपार्टमेंट और मकानों को चिन्हित कर उन्हें तोड़ने का नोटिस दिया गया है. प्रशासन ने इन भवनों पर लाल निशान लगाकर बड़े अक्षरों में Complete Building to be Demolished लिख दिया है. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में डर का माहौल है.

Also Read: पटना में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, घरों पर लगा ‘डिमोलिशन’ का नोटिस, 30 दिन में खाली करने का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >