आरा : विदाई समारोह में BDO मोहित भारद्वाज के कार्यों की सराहना, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Arrah News : आरा के बड़हरा प्रखंड में आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान बीडीओ मोहित भारद्वाज के कार्यकाल की सराहना की गई. अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके विकास कार्यों, कार्यशैली और प्रशासनिक योगदान को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Arrah News : आरा के बड़हरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहित भारद्वाज के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

सरल कार्यशैली और विकास कार्यों की सराहना

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोहित भारद्वाज ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने अपनी सरल कार्यशैली, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं सभी वर्गों के लोगों के प्रति सकारात्मक व्यवहार से एक अलग पहचान बनाई. उनके नेतृत्व में प्रखंड में कई विकासात्मक कार्यों को गति मिली, जिसका लाभ आम लोगों को मिला.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की कार्यकाल की सराहना

अंचलाधिकारी अंशु प्रसुन्न ने कहा कि मोहित भारद्वाज एक कुशल एवं कर्मठ अधिकारी हैं. उन्होंने सदैव टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया. वहीं, पूर्व उप प्रमुख अरविंद कुमार सिंह उर्फ बबलू एवं बखोरापुर पंचायत के मुखिया रितेश सिंह ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उनकी कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी.

बीडीओ ने जताया आभार, सहयोग को बताया यादगार

इस दौरान बीडीओ मोहित भारद्वाज ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़हरा में मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा. उन्होंने कहा कि टीमवर्क और आपसी समन्वय के बल पर ही विकास कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सका. मौके पर बीपीआरओ गोविंद कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय, बीसी संतोष कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम प्रकाश कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Also Read : आरा में नगर निगम की लापरवाही : करोड़ों खर्च के बाद भी सड़क पर फैला कचरा; सफाई व्यवस्था फेल




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >