arrah power cut: जापानी पीएसएस से निर्गत आरा शहरी फीडर संख्या-4 में नंगे तारों की जगह कवर तार लगाने का कार्य किया जायेगा. इसके कारण बुधवार 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फीडर संख्या-4 से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.
इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से बजाज शोरूम, मदन जी हाता, क्लब रोड, पकड़ी, महाराजा हाता, कृषि भवन समेत आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से कार्य अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है.
