आरा के सेवथरा में आहर में डूबने से पिता-पुत्र की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

भोजपुर जिले में शनिवार शाम आहर में डूबने से 25 वर्षीय उमेश राम और उनके 3 वर्षीय बेटे अभय कुमार की मौत हो गई. पैर फिसलने के कारण हुए इस हादसे में दोनों की जान चली गई. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है.

भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथरा गांव में शनिवार की शाम आहर में डूबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई.

घटना को लेकर गांव व आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतकों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के सहयोगी टोला गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश राम एवं उसका 3 वर्षीय पुत्र अभय कुमार शामिल है.

पैर फिसलने से हुआ हादसा और ग्रामीणों की मदद

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि उनकी पत्नी खेत में धान की रोपनी करने गई थी. इस बीच बच्चा रोने लगा. तभी उमेश राम अपने बेटे अभय कुमार को कंधे पर बिठाकर अपनी पत्नी के पास खेत में जा रहे थे.

इसी बीच रास्ते में सेवथरा गांव स्थित आहर के समीप उनका पैर फिसल गया, जिससे दोनों पिता-पुत्र आहर में गिरकर डूब गए और दोनों की मौत हो गई.

वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया.

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नारायणपुर थाना क्षेत्र के सहयोगी टोला निवासी पिता-पुत्र की मौत के बाद उनके घर में हाहाकार मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

मृतक उमेश राम की पत्नी के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे. पति व पुत्र की मौत की खबर सुनते ही वह सदमे में आ गई. वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी. देखते ही देखते एक ही साथ उसकी मांग एवं गोद दोनों उजड़ गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >