प्रमंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पीरो के रवि को मिला गोल्ड मेडल

पटना में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पीरो के रवि ने दिखाया दम

पीरो.

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंडर -17 वर्ग के बाक्सिंग स्पर्धा में पीरो प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय कातर के छात्र रवि कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिस्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल के विभिन्न जिलों से चुनकर आए प्रतिभागी शामिल हुए.

बाॅक्सिंग (75-80 किलोग्राम) प्रतियोगिता में रवि ने शुरू से ही दबदबा कायम रखते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. रवि की इस महत्वपूर्ण सफलता पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो फैजुल्लाह व शिक्षक ओमप्रकाश पंडित, विद्यालय के अन्य शिक्षकों के साथ-साथ कातर व हसनबाजार के शुभ चिंतकों ने उसे बधाई दी है. रवि की इस शानदार सफलता पर उसके परिजनों में खुशी की लहर है वही पूरे क्षेत्र युवा खेलप्रेमी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है. रवि की इस सफलता पर उसके विद्यालय में भी खुशी का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >