दो कारों की भिड़ंत में सब जज समेत चार घायल

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज एवं इसाढ़ी गांव के बीच हुई घटना

आरा.

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज एवं इसाढ़ी गांव के बीच स्थित चिमनी भट्ठा के समीप बुधवार की दोपहर स्विफ्ट डिजायर एवं एक अन्य कार में सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में डिजायर पर सवार सब जज समेत चार लोग जख्मी हो गये. इसके बाद जख्मी सब जज को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में डिजायर पर सवार सब जज पूजा शर्मा एवं दूसरी कार पर सवार तीन अन्य शामिल हैं. इसमें सब जज पूजा शर्मा जगदीशपुर अनुमंडलीय कोर्ट में कार्यरत हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रतिदिन की भांति बुधवार की दोपहर वह अपनी डिजायर कार से जगदीशपुर अनुमंडलीय कोर्ट जा रही थीं. उसी दौरान दुल्हीनगंज एवं इसाढ़ी गांव के बीच स्थित चिमनी भट्ठा के समीप विपरीत दिशा से आ रही मारुति की अन्य कार से सीधी भिड़ंत हो गयी, जिससे वह एवं दूसरे कर पर सवार तीन अन्य चार लोग जख्मी हो गये. इसके बाद जख्मी सब जज पूजा शर्मा कोई इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जबकि मारुति सुजुकी पर सवार तीन अन्य लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >