आरा में पहली बार अखिल भारतीय नोटरी संघ ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- स्वतंत्रता की रक्षा के लिए रहें सजग

आरा में अखिल भारतीय नोटरी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।

Bhojpur News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय नोटरी संघ की ओर से पहली बार मोख्तारखाना के सामने ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह ने तिरंगा फहराकर सलामी दी. इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया. पहली बार संघ की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण को लेकर नोटरी अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.

संघ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा यह दिन

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह पहला अवसर है, जब अखिल भारतीय नोटरी संघ की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया है. यह ऐतिहासिक क्षण संघ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमें अपनी स्वतंत्रता को लेकर हमेशा सजग रहने की आवश्यकता है.

पूर्वजों के बलिदान को याद रखने की अपील

नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के पूर्वजों ने अपने जीवन का सर्वस्व न्योछावर कर भारत को स्वतंत्रता दिलायी. उनकी कुर्बानियों से मिली आजादी को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार रहना होगा.

ईमानदारी से काम कर देशहित में योगदान देते हैं नोटरी

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नोटरी भी अपने कार्यों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर देशहित और समाजहित में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. नोटरी समाज के लोगों की जरूरतों के लिए लगातार कार्य करते हैं और उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं में आवश्यक सहयोग प्रदान करते हैं.

दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में अखिल भारतीय नोटरी संघ के राष्ट्रीय सचिव मंजय कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंहा, जिला सचिव दुर्ग विजय सिंह, अनिल कुमार, ज्योति प्रसाद श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, अशोक कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अजय दूबे, रवि बागीशा, सुबास चंद्र प्रसाद सहित दर्जनों सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >